पच्छाद उपचुनाव में आज़ाद उम्मीदवार उतरेंगे आशीष सिकटा, आज 11 बजे भरेंगे नामंकन

हिमाचल प्रदेश उपचुनाव में 1 नया मोड़ सामने आया है, पच्छाद से युवाओं की पहली पसंद बन रहा युवा चेहरा आशीष सिकटा ने उपचुनाव में अपनी दावेदारी ठोक दी हैं।

ABVP के पूर्व कार्यकर्ता आशीष सिकटा आज 11 बजे आपना आजाद नामांकरण भरने जा रहे है।  माना जा रहा था कि आशीष सिकटा का पच्छाद में भाजपा की तरफ से नाम सामने लिया जाएगा, लेकिन भाजपा ने रीना कश्यप को पच्छाद उपचुनाव में अपना उम्मीदवार उतारा है। भजपा में  युवा, कर्मठ और समर्पित कार्यकर्ताओं की अनदेखी से नाराज पच्छाद के युवाओं ने आजाद लड़ने का फैसला कर दिया है। पूरे हिमाचल प्रदेश के कोने-कोने से आशीष सिकटा के समर्थकों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से शुभकामनाएं दी जा रही है। देखना ये होगा कि पच्छाद की जनता किस तरफ आपना मुह करती है।

Comments