Posts

Showing posts from September, 2019

पच्छाद उपचुनाव में आज़ाद उम्मीदवार उतरेंगे आशीष सिकटा, आज 11 बजे भरेंगे नामंकन

Image
हिमाचल प्रदेश उपचुनाव में 1 नया मोड़ सामने आया है, पच्छाद से युवाओं की पहली पसंद बन रहा युवा चेहरा आशीष सिकटा ने उपचुनाव में अपनी दावेदारी ठोक दी हैं। ABVP के पूर्व कार्यकर्ता आशीष सिकटा आज 11 बजे आपना आजाद नामांकरण भरने जा रहे है।  माना जा रहा था कि आशीष सिकटा का पच्छाद में भाजपा की तरफ से नाम सामने लिया जाएगा, लेकिन भाजपा ने रीना कश्यप को पच्छाद उपचुनाव में अपना उम्मीदवार उतारा है। भजपा में  युवा, कर्मठ और समर्पित कार्यकर्ताओं की अनदेखी से नाराज पच्छाद के युवाओं ने आजाद लड़ने का फैसला कर दिया है। पूरे हिमाचल प्रदेश के कोने-कोने से आशीष सिकटा के समर्थकों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से शुभकामनाएं दी जा रही है। देखना ये होगा कि पच्छाद की जनता किस तरफ आपना मुह करती है।

सच का इनाम

Image
सच का इनाम ईमानदारी आज के समय मे शब्द उतना खास लगता नही बस सुने में ही मिलता है और दिखाई कहीं नही देता। आज के समय मे लोग इस शब्द से कोसो दूर हो गए हैं। लेकिन कुछ लोगों को लेकर हम सभी के बारे में यह राय नही बना सकते की कोई भी ईमानदार नही है। इसी तरह 1 घटना मेरे साथ हुई, मैं कुछ आपने काम से आपने घर भाली से जसूर जा रहा था। मेरे घर से जसूर लगभग 30-40 km दूर है। आमतौर पर में बस में नही बल्की अपनी स्कूटी में ही जाता हूं लेकिन आज में बस में गया, और बस में जब भी कहीं जाता हूं तो कई नए लोगों को देखने का मौका मिलता है। तो मैं घर से लगभग 3:15 पर बस स्टॉप पहुंच गया वहाँ मेरे से पहले भी काफी लोग बस का इंतजार करने के लिए खड़े थे। मेरे पहुँचते ही एक हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस भी आ गयी। कुछ लोग बस से उतरे और कुछ बस में चढ़ गये। मेरे पीछे 1 लड़का और भी था देखने में लगभग मेरी ही उम्र का लग रहा था। वो भी मेरे साथ ही बस में चढ़ गया हम बस के पीछे वाले दरबाजे से चढ़े ओर बाकी लोग आगे वाले दरबाजे से चढ़े। बस में बैठने को सीटे न होने के कारण में चलता हुआ आगे कंडक्टर के पास चला गया जो आगे बाले दरबाजे के पास खड़ा था व...